Search This Blog

जौनपुर को मिला नया डीएम: शासन ने किए बड़े प्रशासनिक फेरबदल, उमेश मिश्रा बने जौनपुर के नए जिलाधिकारी

#JAUNPUR  
जौनपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।
इस फेरबदल के तहत उमेश मिश्रा को जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले विशेष सचिव, नगर विकास के पद पर ट्रांसफर के अधीन थे। वहीं, जौनपुर के मौजूदा जिलाधिकारी रहे श्री सैमुअल पॉल, एन. को यहाँ से स्थानांतरित कर अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारिता समितियां बनाया गया है। 
जौनपुर की कमान: श्री उमेश मिश्रा ने
जौनपुर के नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है
।
यूपी में बड़ा फेरबदल: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कुल 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें 
जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। 
अन्य प्रमुख तबादले:
    • श्री अनिल कुमार सिंह को जिलाधिकारी, भदोही बनाया गया है।

    • श्री शैलेश कुमार को जिलाधिकारी, चंदौली बनाया गया है।

    • श्री रमेश रंजन को जिलाधिकारी, गोंडा बनाया गया है।

    • श्री मनोज कुमार राय को जिलाधिकारी, श्रावस्ती बनाया गया है।

    • श्री प्रवीण वर्मा को जिलाधिकारी, शामली बनाया गया है।