Search This Blog

सभी क्षत्रिय बंधुवों को राजपूत की समस्या को गंभीरता से विचार करने की जरूरत : डॉ.जयसिंह राजपूत

#JNP 
BEER BAHADUR SINGH 
गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। गौराबादशाहपुर  में क्षत्रिय प्रशस्ति ग्रंथ के लेखक ठा.आद्या प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षत्रिय विकास संस्था के प्रदेश प्रभारी डॉ.जयसिंह राजपूत के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी में मुख्यतः विस्थापित राजपूतों को स्थापित राजपूत का दर्जा दिए जाने पर चर्चा की गई इस विषय पर समाज के वरिष्ठ चिंतकों ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में विस्थापित राजपूत की समस्या एवं उसके निदान व भाईचारा को मजबूत करने के लिए सभी क्षत्रिय बंधुवों  को गंभीरता से विचार करने की जरूरत है,क्योंकि लोकतंत्र में हर हाल में अपनों को अपना कर ही शासन सत्ता पर कब्जा किया जा सकता है,वक्ताओं में कुंवर एस बी सिंह(राष्ट्रीय संरक्षक-अंतरराष्ट्रीय श्री राजपूत क्षत्रिय फेडरेशन, अयोध्या),घनश्याम सिंह चौहान (सदस्य-राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सुल्तानपुर,अनिल प्रताप सिंह (राष्ट्रीय महामंत्री-श्री राजपूत क्षत्रिय फेडरेशन,वाराणसी),ठा.जितेंद्र सिंह चौहान (चौहान विस्थापित राजपूताना मंच,मऊ),संजय कुमार सिंह वैश(प्रदेश महामंत्री,अ.भा.क्ष. महासभा,मधुबन),रमाशंकर सिंह (जिलाध्यक्ष ,राष्ट्रीय लोकदल, देवरिया),केपी सिंह चौहान(शिक्षक संघ चेयरमैन,महाराष्ट्र)महेश सिंह रजवार, गोण्डा ,उदयप्रताप सिंह (जिला प्रभारी गोरखपुर),ओम प्रकाश सिंह बलिया ,अमरनाथ सिंह चौहान(जिला पंचायत सदस्य,गोरखपुर)आदि लोगों ने  अपना-अपना विचार व्यक्त किया,इस अवसर पर इं बीर बहादुर सिंह,डॉ उमेश सिंह अंबेडकर नगर,सुरेश कुमार सिंह वाराणसी,अशोक सिंह चौहान,आजमगढ़, डॉ रतन सिंह परमार,डॉ घनश्याम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे,संचालन डा.जयसिंह राजपूत द्वारा किया गया।