शिक्षा,सम्मान और स्वाभिमान जागरूकता अभियान के तहत जनपद
जौनपुर: ग्राम सभा संघईपुर में ठा.प्रविंद्र सिंह तोमर के आवास पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसके मुख्य अतिथि क्षत्रिय विकास संस्था के प्रदेश प्रभारी डा.जयसिंह राजपूत द्वारा दूर दराज से आए सम्मानित अतिथियों को अपने संबोधन द्वारा अवगत कराया गया कि जिस समाज का कोई इतिहास नहीं होता,वह समाज कभी बादशाह नहीं बन सकता,जो अपने पूर्वजों को भूल जाय,वह समाज कभी भी विकास नहीं कर सकता क्योंकि गौरवशाली इतिहास और प्रतिभाशाली पूर्वज ही आने वाली पीढ़ी के प्रेरणा स्रोत होते हैं,इसलिए सदैव अपने इतिहास और पूर्वजों के सम्मान और स्वाभिमान की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाने की आवश्यकता है,इस अवसर पर नितिन सिंह सोलंकी गौरा पट्टी,ज्ञानेंद्र सिंह तोमर,राजेंद्र सिंह तोमर,बालेंद्र सिंह दानगंज, दीपक सिंह एडवोकेट,प्रमोद सिंह तोमर,ठा.ओम प्रकाश सिंह तोमर,नरसिंह राजपूत गौरा,प्रियंका सिंह,शिवानी राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे।
.jpeg)