आजमगढ़: आजमगढ़ के ग्राम सभा बलरामपुर की पावन धरती पर शिक्षा व स्वाभिमान के प्रति जागरुक करते हुए बच्चों को नोटबुक वितरण किया गया एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में क्षत्रिय विकास संस्था के प्रदेश प्रभारी डा.जयसिंह राजपूत द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि व्यक्ति को अभिमानी होने के बजाय स्वाभिमानी होना चाहिए,क्योंकि स्वाभिमानी व्यक्ति मरते दम तक अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करता है,वहीं अहंकारी व्यक्ति अपने अहंकार मैं अंधा होकर बहुत कुछ ऐसा कर गुजरता है,कि एक समय ऐसा आता है जब उसका अस्तित्व ही समाप्त हो जाता है,इस अवसर पर रोडवेज के रिटायर्ड अधिकारी हरिलाल सिंह,सिंगर सीमा सिंह चौहान,रेलवे टीटी मानसिंह,तेजसिंह चौहान, ऐड.सुनीता सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ,संचालन क्षत्रिय विकास संस्था आजमगढ़ जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह द्वारा किया गया।