Jaunpur: सुरेरी थाना परिसर में तैनात 2025 बैच के सिपाही अभिषेक सिंह ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।मृतक सिपाही की पहचान अभिषेक सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह, निवासी ग्राम महुआपार, जनपद गोरखपुर के रूप में बताई जा रही है। वह सुरेरी थाना परिसर में तैनात थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही
