जौनपुर। ग्राम मुरादगंज निवासी वीरबहादुर सिंह ने जिलाधिकारी (DM) को प्रार्थना पत्र देकर अपनी भूमि पर अवैध कब्जे, बाउंड्री वॉल निर्माण और जान-माल की धमकी दिए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित वीरबहादुर सिंह (पुत्र स्व. शिवरतन सिंह) के अनुसार, ग्राम मुरादगंज स्थित गाटा संख्या-593/0.1740 हे. के 1/2 अंश के वे और उनकी बहन पंजीकृत स्वामी हैं, जिसका नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। आरोप है कि विपक्षी चन्द्रेश कुमार उर्फ मुन्ना ने अपने सहयोगियों सत्येन्द्र यादव, सूर्या यादव, ईशानरायन यादव, पुष्पा देवी तथा नगर पालिका के ठेकेदार संजय सिंह व अन्य के साथ मिलकर उनकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने और निर्माण कराने की साजिश रची। पीड़ित का कहना है कि इस सम्बंध में उन्होंने पूर्व में 19 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक (SP) जौनपुर, अन्य उच्चाधिकारियों तथा नगर पालिका परिषद चेयरमैन श्रीमती मनोरमा मौर्य को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था, जिस पर कार्यवाही लंबित थी। अधिवक्ता व पीड़ित का आरोप है कि इसके बावजूद 21 सितंबर 2026 की रात्रि में विपक्षियों ने बेखौफ होकर उनके प्लॉट में घुसकर तीन फीट ऊंची दीवार खड़ी कर ली। जब पीड़ित और उनकी बहन ने इसका विरोध किया, तो विपक्षियों द्वारा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी गईं और गाली-गलौज की गई। पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि विपक्षी उनके साथ कोई अप्रिय वारदात को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर अवैध निर्माण रुकवाने और सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है।