Search This Blog

प्रताड़ना से परेशान मां ने उजाड़ा अपना ही संसार, बेटे को मारकर खुद लगाई मौत को गले

#JNP
मड़ियाहूं/जौनपुर : मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रजमलपुर गांव में सास-ससुर की कथित प्रताड़ना से तंग आकर एक मां द्वारा अपने दो साल के मासूम बेटे की हत्या के बाद खुदकुशी करने की रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में कोहराम मच गया है।कीटनाशक 
खिलाकर मासूम की ली जान, फिर खुद भी खाया
घटना गुरुवार देर रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रजमलपुर निवासी रवि कुमार की 28 वर्षीया पत्नी शशिकला घरेलू कलह और सास-ससुर के कथित उत्पीड़न से काफी परेशान थी। मानसिक तनाव के चलते शशिकला ने पहले अपने 2 वर्षीय मासूम बेटे को कीटनाशक खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। बेटे की मौत सुनिश्चित होने के बाद उसने स्वयं भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान बरती लापरवाही, रास्ते में तोड़ा दम जब परिजनों की नज़र अचेत पड़ी महिला पर पड़ी, तो हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में महिला को पहले मड़ियाहूं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोप है कि परिजन सीधे जिला अस्पताल न जाकर पहले अहियापुर मोड़ स्थित एक निजी डॉक्टर के यहाँ ले गए। वहाँ मना किए जाने पर सदर अस्पताल पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए वाराणसी (BHU) रेफर कर दिया। हालाँकि, परिजन बीएचयू जाने के बजाय उसे पुनः मड़ियाहूं के ही एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ इलाज के दौरान शशिकला ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया, मायके पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई शुरू घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मां-बेटे दोनों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। उधर, घटना से आक्रोशित मायके पक्ष के लोग ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा रहे हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुट गई है।