Search This Blog

भगवान गणेश के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला

#Beer Bahadur Singh 
जौनपुर। श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्री गणपति पूजा महासमिति जौनपुर ट्रस्ट के निर्देशन में 7 दिवसीय गणेश पूजनोत्सव का शुभारंभ धूमधाम 

से हुआ। शहर के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश की प्रतिमाओं की विधिवत स्थापना कराई गई। प्रतिमा स्थापना के साथ ही पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बन गया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। भगवान गणेश के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। पंडालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भजन-कीर्तन करती नजर आईं। शहर के रसूलाबाद, शीतला धाम चौकिया, ताड़तला, रूहट्टा, गुलरघाट, रासमंडल, आलमगंज और अहियापुर समेत कई स्थानों पर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं।