#JNP
शाहगंज/जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सुरीश गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां रोजाना की तरह रोजी-रोटी का जरिया बने ई-रिक्शा को चार्ज पर लगाना 48 वर्षीय जितेंद्र चौधरी के लिए काल बन गया। प्लग लगाते ही अचानक फैले तेज करंट ने उन्हें
संभलने तक का मौका नहीं दिया। आशंका जताई जा रही है कि चार्जर के तार में कट या अर्थिंग में खराबी के कारण वाहन की बॉडी में करंट उतर आया था। चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजन जितेंद्र को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार का सहारा छिन गया है और गांव में शोक की लहर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उपकरण की खराबी और करंट फैलने के कारणों की पड़ताल कर रही है।