जौनपुर। जहां एक तरफ पहाडों पर भारी बारिश हो रही और मां गंगा जहां उफान पर है ऐसे में आदि गंगा गोमती नदी भी उफान के करीब करीब बाह रही हैं जहां 2 सिंतम्बर को 14 फिट थी आज यानि की 3 सितम्बर को साढे़ 15 फीट से आगे बढ़ रही है। जिससे देखे कैसे गोपी घाट, हनुमान घाट, विर्सनज घाट, गुलर घाट, बजरंग घाट, गोकूल घाट, केराकबीर घाट, तुतीपुर घाट सहित तमाम घाट इस समय गोमती नदी में समा गया है। नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस के जवान घाटों पर तैनात कर दिये गये है जिससे कोई बड़ी घटना न घटे इस लिए वह तैनात रहते हैं।
