Search This Blog

बड़ा हादसा: बरसाती नाले के उफान में बही श्रद्धालुओं से भरी कार, सभी 8 लोगों ने गंवाई जान

नलखेड़ा में दर्दनाक हादसा: उफनते बरसाती नाले में बही कार, 3 बच्चों और 2 महिलाओं समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत
मध्य प्रदेश/नलखेड़ा/आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से एक बेहद हृदयविदारक 

घटना सामने आई है। नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार उफनते बरसाती नाले को पार करते समय बह गई। इस भीषण हादसे में कार सवार सभी 8 श्रद्धालुओं की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।