Search This Blog

वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवानों की मौत

#असम ; असम के जोरहाट स्थित रौरिया वायुसेना स्टेशन पर शनिवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के पांच जवानों की जान चली गई जबकि एक 
अधिकारी घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वायुसेना का AN-32 परिवहन विमान नियमित उड़ान पूरी करने के बाद एयरबेस पर उतरने की प्रक्रिया में था।      प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान सुबह करीब 10 बजे लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद विमान में भीषण आग लग गई और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में टूट गया। एयरबेस के आपातकालीन दलों ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन विमान में सवार पांच सैन्यकर्मियों को बचाया नहीं जा सका। मृतकों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत तथा अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं। दुर्घटना में घायल हुए सह-पायलट को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और उनका उपचार जारी है।