शिक्षा व स्वाभिमान के प्रति जन जागरूकता अभियान की अगली कड़ी में
आजमगढ़ : जनपद के हीरा पट्टी गांव में राधा कृष्ण मंदिर परिसर में क्षत्रिय विकास संस्था के प्रदेश प्रभारी डा.जयसिंह राजपूत द्वारा बच्चों को नोटबुक वितरण कर शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अपने संबोधन में क्षेत्र की उपस्थित महिलाओं,बच्चों,बुजुर्गों को अवगत कराया की,इंसान को हार की डर से हौसला हारना नहीं चाहिए,क्योंकि जो व्यक्ति पहले ही हौसला हार जाता है उसकी हार निश्चित हो जाती है,इसलिए कभी भी हार मत मानिए,परिस्थितियों से लड़कर ही इंसान ऊंचाइयों पर जाता है,अगर हमारे पूर्वजों ने आतताइयों से जंग नहीं लड़ी होती तो आज भी यह देश मुगलों का गुलाम होता,इसलिए अगर एक भी कतरा खून आपके उन वीर योद्धाओं का आपकी धमनियों में प्रवाहित हो रहा हो तो,यह ठान लीजिए की फिर से हम अपना सम्मान और स्वाभिमान वापस लेकर रहेंगे,इस अवसर पर हरिलाल सिंह,सिकंदर सिंह चौहान, अनिल सिंह,अनुराग सिंह चौहान,मुसाफिर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे,संचालन जिला उपाध्यक्ष आजमगढ़ भीम सिंह द्वारा किया गया।