Search This Blog

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन की मौत

 Bike rider dies after being hit by a truck | सड़क दुर्घटना: ट्रक की चपेट  में आने से बाइक सवार की मौत - Khandwa News | Dainik Bhaskar
#VNS
Beer Bahadur Singh/ Roshan Sahani
वाराणसी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी बाइक पर सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चाची गंभीर रूप से घायल हो गईं क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने रिंग रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा- बुझाकर शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान अतुल कुमार (19) और उसकी चचेरी बहन परी (10) के रूप में हुई है। दोनों अपने गांव कपरफोरवा से अपनी चाची सोनी देवी के साथ अपाचे बाइक पर बैठकर मेले में खरीदारी करने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही तीनों गांव से कुछ दूरी पर पहुंचे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अतुल और परी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और रो-रोकर बुरा हाल हो गया। डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल एसीपी राजातालाब और इंस्पेक्टर जंसा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रिंग रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया ट्रक और चालक का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि आरोपी वाहन की पहचान कर ली गई है