Search This Blog

त्योहारों को लेकर क्षेत्राधिकारी ने किया पैदल गश्त

#gaurabadshahpur
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। आगामी नवरात्र, दशहरा, भरतमिलाप और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार 

Badshahpur

रात्रि कस्बा गौराबादशाहपुर में पैदल गश्त किया गया। 
क्षेत्राधिकारी केराकत गिरेन्द्र सिंह ने थानाध्यक्ष श्री प्रकाश शुक्ला और अधिशासी अधिकारी शशिकांत तिवारी के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर लोगों से अपील की कि सभी त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर चौकी इंचार्ज गौरा रवि प्रकाश, उपनिरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।