#jnp
जौनपुर। जनपद में अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। तेज धूलभरी आंधी और कड़कती बिजली की चमक के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी, वहीं आंधी के प्रचंड वेग ने जिले भर में भारी तबाही भी मचाई। तेज हवाओं के तांडव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग्स और बैनर उड़कर दूर जा गिरे। आंधी की वजह से तहसील मुख्यालयों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों पर गिर गए। पेड़ और डालियां गिरने से जिले की विद्युत सप्लाई लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप्प हो गई। वहीं, प्रमुख रास्तों पर पेड़ गिरने के कारण आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिलहाल स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग की टीमें रास्तों से पेड़ हटाकर यातायात और बिजली बहाल करने में जुटी हुई हैं।