#jaunpur
जौनपुर। सदर तहसील क्षेत्र के मुरादगंज निवासी वीर बहादुर सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर भूमि की राजस्व नक्शे के अनुसार निष्पक्ष जांच व रिपोर्ट तैयार कराने की मांग की है ।
पीड़ित के अनुसार, उनकी भूमि संख्या 593 (क्षेत्रफल 0.1740 हेक्टेयर) में 1/2 अंश स्थित है । आरोप है कि पूर्व दिशा में पहले से उपलब्ध रास्ते की चौड़ाई को बढ़ाकर उनकी जमीन पर जबरन रास्ता बनाने का प्रयास किया जा रहा है । वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र पर राजस्व कर्मियों द्वारा की गई जांच आख्या से स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है । पीड़ित का कहना है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उन्हें उचित न्याय की दरकार है । उन्होंने जिलाधिकारी से राजस्व टीम को मौके पर भेजकर नक्शे व अभिलेखों के अनुरूप निष्पक्ष जांच कराने और रिपोर्ट तैयार कराने के निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है ।
जौनपुर। सदर तहसील क्षेत्र के मुरादगंज निवासी वीर बहादुर सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर भूमि की राजस्व नक्शे के अनुसार निष्पक्ष जांच व रिपोर्ट तैयार कराने की मांग की है
पीड़ित के अनुसार, उनकी भूमि संख्या 593 (क्षेत्रफल 0.1740 हेक्टेयर) में 1/2 अंश स्थित है
