Search This Blog

गांधी व शास्त्री जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजे अमर रहे के नारे: जनपद न्यायाधीश ने किया महात्मा गांधी की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण

#Beer Bahadur Singh 



जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जनपद में गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जौनपुर दीवानी न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि ने गांधी जी की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह, मंत्री मनीष कुमार सिंह सहित भारी संख्या में न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे। प्रतिमा अनावरण के पश्चात सभी उपस्थित अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने बापू के विचारों और उनके बताए सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसी कड़ी में ट्रिब्यूनल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीश मनोज कुमार अग्रवाल ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान परिसर में उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के देश सेवा में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया।