#JAUNPUR
जौनपुर : आगजनी की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण पाने और अग्निशमन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जौनपुर फायर सर्विस के बेड़े में तीन नई अत्याधुनिक गाड़ियां शामिल की गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कुंवर अनुपम सिंह ने पुलिस लाइन परिसर से हरी झंडी दिखाकर इन गाड़ियों को गंतव्य के लिए रवाना किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि नई गाड़ियों के शामिल होने से अग्निशमन विभाग की कार्यकुशलता और रिस्पांस टाइम में काफी सुधार आएगा। आपात स्थिति में सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम कम से कम समय में घटनास्थल पर पहुँच सकेगी, जिससे आग पर समय रहते काबू पाया जा सकेगा और आमजन के माल-जाल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सकेगा। एसएसपी ने जानकारी दी कि जिले की ज़रूरतों और भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए इन तीनों गाड़ियों को संबंधित फायर स्टेशनों पर तैनात किया जाएगा। इससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में किसी भी अग्निकांड की सूचना पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।