Search This Blog

युवक की टेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

  Koriya: कोरिया में सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की  मौत
Beer Bahadur Singh 
#jnp
चन्दवक/जौनपुर: रामदेवपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप टेलर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गये। शव की शिनाख्त देवराई गांव निवासी विकास पुत्र शिवकुमार के रूप में हुई। विदित हो कि विकास अपनी बहन के साथ दानगंज बाजार के झरहीया गांव के समीप दवा लेने के लिए गया था। बहन को छोड़ बस पकड़ कर वापस आ रहा था, बस जैसे ही रामदेवपुर रेलवे क्रासिंग के समीप पहुंची तभी बस से उतरकर सड़क पार करने का प्रयास कर रहा था कि आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ तेज रफ्तार टेलर कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। घटना को देख आसपास के लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई भीड़ से किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। घटना के दौरान आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर जाम लग गया। घंटों मशक्कत के बाद लगे जाम को खाली कराकर आवागमन को सुचारू रूप से चालू कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक तीन भाई व एक बहन है। घटना की सूचना होते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक की माता इंदु देवी का रोरो कर बुरा हाल है।