Search This Blog

खेत में मेड़ बांधने समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

#SAROJ SINGH  
मछलीशहर/जौनपुर। क्षेत्र के मीरगंज थाना अंतर्गत मोलनापुर गांव में गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। मोलनापुर गांव निवासी रामबरन चौहान का पुत्र सतीश कुमार (23) गुरुवार दोपहर खेत में मेड़ बांधने गया था। इसी दौरान बारिश के बीच तेज चमक और गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से सतीश गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों के अनुसार सतीश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां फूलकुमारी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।