विमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है. इसमें कोई हैरानी भी नहीं है. एशिया की सबसे मजबूत महिला
क्रिकेट टीम के लिए इस टूर्नामेंट में खिताब से कम कुछ भी स्वीकार्य नहीं हो सकता. ऐसे में सेमीफाइनल तो स्वाभाविक नतीजा है. मगर इसके बावजूद टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज में सबसे अहम और सबसे पॉपुलर मुकाबला अब है. शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस एशिया कप का मैच खेला जाएगा. वहीं पाकिस्तान ये मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है.
