#jnp
जौनपुर: जौनपुर की पावन गोमती नदी के हनुमान घाट, गोपी घाट और गोलाघाट पर
पितृपक्ष के पहले दिन से ही श्रद्धा का माहौल है। श्रद्धालु तड़के से ही घाटों पर पहुंचकर पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्य
क्त कर रहे हैं और वैदिक मंत्रोचार के बीच तर्पण कर शांति व समृद्धि की प्रार्थना कर रहे हैं।