Search This Blog

जौनपुर में दर्दनाक हादसा: स्टेतार में उतरे करंट से बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

#जौनपुर : बारिश के कारण बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से शुक्रवार सुबह हरिहरपुर गांव निवासी 60 वर्षीय राजमनी मिश्र की 

दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खंभे के स्टे तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से राजमनी गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सिंगरामऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर कड़ा रोष जताते हुए सुरक्षा जांच की मांग की है।