#jnp जौनपुर (उत्तर प्रदेश): नगर पालिका के ठेकेदार द्वारा निजी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की मंशा और मनमाने ढंग से खुदाई करने के खिलाफ पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है (थाना लाइन बाजार) निवासी वीर बहादुर सिंह ने दिए गए ज्ञापन में बताया कि ग्राम में खाता संख्या 593/0.1740 हे० में उनका आधा हिस्सा है। यह प्लॉट सनबीम पब्लिक स्कूल के दक्षिण और माँ तारा हॉस्पिटल के पीछे स्थित है। अवैध खुदाई और अतिक्रमण का आरोप: पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी चंद्रेश कुमार उर्फ मुन्ना तथा कुछ अन्य लोगों के उकसाने पर नगर पालिका परिषद के ठेकेदारों ने पूर्व से निर्मित खड़ंजा मार्ग को तोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित के निजी प्लॉट के लगभग 2 फीट अंदर तक गड्ढा खोदकर उसे आम रास्ते में मिलाने और अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा है। धमकी और भय का माहौल: जब पीड़ित ने मौके पर पहुंचकर इस हरकत का विरोध किया, तो विपक्षी द्वारा उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। इससे पीड़ित और उनका परिवार भयभीत है। साजिश का अंदेशा: पीड़ित ने अंदेशा जताया है कि विपक्षी नगर पालिका के ठेकेदारों को अपनी साजिश में शामिल करके उनकी राजस्व अभिलेखों में दर्ज निजी भूमि पर अवैध कब्जा करना चाहता है और विरोध करने पर किसी अप्रिय वारदात को अंजाम दे सकता है। पीड़ित पक्ष ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से मांग की है कि मामले का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया जाए, खोदे गए गड्ढों को बंद कराया जाए और भू-माफिया सह ठेकेदार की मनमानी पर रोक लगाकर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
