Search This Blog

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तिमय हुआ पुलिस लाइन, सुख-समृद्धि की कामना

 जौनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व पुलिस लाइन में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ 


मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी जौनपुर सैमुअल पॉल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों के साथ विधि-विधानपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन किया।पूजा के दौरान अधिकारियों ने भगवान श्रीकृष्ण से जनपदवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। साथ ही जौनपुर में शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए मंगल प्रार्थना की गई। जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन का वातावरण भक्तिमय नजर आया। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने श्रद्धा के साथ भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।