Search This Blog

स्कूली वाहन की टक्कर से 4 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा

जौनपुर (रिपोर्ट: Jitender Nagar)। केराकत कोतवाली क्षेत्र के पचवर गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। अनियंत्रित स्कूली वाहन की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम आरव गोड़ की 

मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरा गांव शोक में डूब गया है जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे की है। चार वर्षीय आरव अपने घर के पास मौजूद था, तभी एक तेज रफ्तार स्कूली वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद बदहवास परिजन घायल मासूम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) केराकत पहुंचे। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद आरव को मृत घोषित कर दिया
मासूम आरव अपने पिता सुनील कुमार गोड़ और मां ज्योति गोड़ का इकलौता बेटा था। दो बेटियों के बाद घर में बेटे का जन्म होने से परिवार में बेहद खुशी का माहौल रहता था। लेकिन इस एक हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। बेटे का शव देखकर मां ज्योति बार-बार बेसुध हो जा रही थीं, वहीं पिता सुनील कुमार और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना में शामिल स्कूली वाहन को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा हादसे की पूरी परिस्थितियों और चालक की लापरवाही की गहराई से जांच की जा रही है।