Search This Blog

जौनपुर में भारी बारिश का अलर्ट: 26 सितंबर को 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद : जिलाधिकारी

जौनपुर: मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट और जनपद में लगातार हो रही अतिवृष्टि व जलजमाव को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के आदेश पर 26 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 

अवकाश घोषित कर दिया गया है आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

मौसम एवं प्रशासनिक अलर्टअवकाश संबंधी निर्देश
• मौसम विभाग अलर्ट: जनपद में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी।• प्रभावित कक्षाएं: कक्षा 01 से 08 तक के सभी छात्र-छात्राओं के लिए।
• प्रमुख कारण: लगातार अतिवृष्टि एवं विभिन्न क्षेत्रों में हुआ जलजमाव।• लागू बोर्ड: परिषदीय, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई व सभी मान्यता प्राप्त स्कूल।
• प्रशासनिक कदम: जिलाधिकारी जौनपुर के निर्देश पर सुरक्षात्मक फैसला।• सख्त निर्देश: सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़ाई से पालन कराने के आदेश।