बदलापुर/जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव के पास पीली नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लेदुका निवासी रेहान (17) मछली पकड़ने के लिए पीली नदी गया था। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने किशोर को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।