जौनपुर। हैंड पाइप पर नहाते समय आकाशी बिजली की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई जिसके चलते परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खेतासराय थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी नगीना देवी उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी रामवृक्ष घर के पास हैंड पंप पर बैठकर नहा रही थी। उसी समय बारिश के साथ गरजती आकाशीय बिजली के गिरने से वह चपेट में आ गई जिससे गंभीर रूप से झुलस ने के साथ अचेत हो गई। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।