Search This Blog

नहर के पास युवक की गोली मारकर हत्‍या

#Beer Bahadur Singh  
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के करीमुल्लाहपुर नहर के पास अज्ञात हत्यारों ने कनपटी पर गोली मारकर एक 26 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। सुबह खेत के तरफ गए किसानों ने शव देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक की शिनाख्त मऊ जनपद के रानीपुर गांव के फत्तेपुर निवासी रोहित यादव के रूप में हुई। उसकी पहचान उसके मामा मुकेश यादव ने की। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम करीमुल्लाहपुर नहर के पास पहुंची तो एक 26 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ हुआ था।  फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।