गाजीपुर। सैदपुर के भीरा बलुआ ग्राम में बिजली पोल के स्टेप वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सीमा यादव 45 वर्ष पत्नी रामअवतार यादव सुबह बिजली के पोल के स्टेप वायर में उतरे करंट की चपेट में आ गयी। मां को तड़पते देख पुत्री खुशी यादव 15 वर्ष ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गयी। घटना की खबर लगते ही सैदपुर एसडीएम और कोतवाल मौके पर पहुंच गये। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर भेजवाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
सैदपुर कोतवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई हो रही है
