बदायूं : मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर की शादी कोर्ट मैरिज के बाद मंदिर में लिए फेरे उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक युवती द्वारा धर्म परिवर्तन कर विवाह करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, हीरा नजमा नाम की युवती ने हिंदू धर्म अपनाने के बाद अपना नाम हिमांशु कुमारी रख लिया और फिर अपने प्रेमी अतुल कुमार के साथ विवाह कर लिया।
