Search This Blog

धरने पर बैठे कैबिनेट मंत्री DR. संजय निषाद, मस्जिद हटाने की मांग

#Prayagraj   
प्रयागराज। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद श्रृंगवेरपुर धाम में जीटी रोड नेशनल हाईवे पर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए  वे श्रृंगवेरपुर धाम किले के पास बनी एक मस्जिद को हटाने की मांग कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी हाथों में पार्टी के झंडे लेकर धरने में शामिल हैं, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ। Dr. संजय निषाद ने कहा कि योगी सरकार ने श्रृंगवेरपुर धाम को पर्यटन सर्किट में शामिल किया है जहां भगवान राम और निषादराज की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है और एक भव्य पार्क भी बनाया गया है। हालांकि पार्क और आस-पास सफाई व्यवस्था ठीक न होने को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।