Search This Blog

उत्कर्ष नाग ने दोहरी सफलता से रचा इतिहास, BHEL में चयन

#JNP 
Beer Bahadur Singh 
जौनपुर। UP के जौनपुर जिले के मिसिरपुर पानदरीबा से निकलकर उत्कर्ष कुमार नाग ने ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया जिसने पूरे क्षेत्र को गर्व से भर दिया है। अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर उन्होंने भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत प्रतिष्ठित भेल (BHEL) भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड में प्रोवेशन इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) पद पर चयन प्राप्त किया है। उत्कर्ष, नगर पालिका परिषद् जौनपुर में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत मनोज कुमार चौरसिया एवं माता शकुन्तला नाग के सुपुत्र हैं। साधारण परिवार से आने वाले उत्कर्ष ने असाधारण उपलब्धि हासिल कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और संकल्प के आगे कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। BHEL की कठिन चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद हुए वाइव (साक्षात्कार) में पूरे देश से वेश्वल 336 प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों का ही चयन हुआ, जिसमें उत्कर्ष ने अपनी जगह बनाकर जौनपुर का नाम रोशन किया। इतना ही नहीं, उन्होंने GATE 2026 जैसी राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षा में भी ऑल इंडिया रैंक 101 प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले और प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गई है। उत्कर्ष की इस दोहरी सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांव से लेकर शहर तक लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनकी इस कामयाबी को युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बता रहे हैं। उत्कर्ष नाग आज उन लाखों युवाओं के लिए मिसाल बन गए हैं, जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं।