जौनपुर: व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जौनपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के जौनपुर आगमन पर शिष्टाचार मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन कैबिनेट मंत्री को देते हुए अपनी मांगे रखी, जिसमें वृद्ध व्यापारियों के लिए 60 वर्ष के बाद पेंशन योजना शुरू किया जाना चाहिए, साथ में कोई भी व्यापारी अपने व्यापारी जीवन के दौरान जितने रुपए भी आयकर जमा किया हो उसका कुछ प्रतिशत 60 वर्ष के बाद उसी व्यापारी को जीवन यापन के लिए मिलना चाहिए, चूकी समय से आयकर जमा करते हुए देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है, इसलिए सरकार को उपयुक्त दोनों मांगों पर गंभीरता से ध्यान देकर अतिशीघ्र मूर्त रूप देना चाहिए ज्ञापन लेते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा दोनों मांग न्याय संगत है देश के विकास में व्यापारी हमेशा सहयोगी रहा है, व्यापारियों को उनका हक अवश्य मिलना चाहिए उन्होंने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को सदन में उठाने का भी आश्वासन दिया, उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी को दोनों मांगों को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में देते हुए उचित निर्णय के लिए निवेदित भी करूंगा सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी रमेश बरनवाल ने मंत्री जी का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया। मंडल में नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष साहू, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि, शैलेंद्र सिंह गुड्डू, सरदार रंजीत सिंह, जितेंद्र जायसवाल गुड्डू, सरदार मनमोहन सिंह, विशाल बरनवाल उपस्थित रहे
.jpeg)
