Search This Blog

जौनपुर में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से डाॅक्टर की मौत

#Jnp
जौनपुर में अब तक चाइनीज मांझे के कारण ये दूसरी दर्दनाक मौत 
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटियां में बुधवार की दोपहर चाइनीज मांझे के चपेट में आने से बाइक सवार डाॅक्टर का गला बुरी तरह से कट गया। इस हादसे में डाॅक्टर की दर्दनाक मौत हो गई है। जिले में अब तक चाइनीज मांझे के कारण ये दूसरी दर्दनाक मौत का मामला देखने को मिला है। इससे पहले एक शिक्षक की भी चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक केराकत कोतवाली क्षेत्र के शेखजादा मोहल्ला के रहने वाले 25 वर्षीय डॉ0 समीर हाशमी पुत्र मुकीम हाशमी
अपनी बाइक से नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में मौजूद प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास चौराहे से बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे अपनी बाइक से वापस घर जा रहें थें कि उसी समय उनका गला मांझे की चपेट में आकर कट गया। गला कटने के बाद दर्द से कहराते हुए डाॅक्टर जमीन पर गिरकर छटपटाने लगें। गला कटने के कारण सड़क खून से लतपथ हो गई। हादसे के बाद जुटी भीड़ ने डाॅक्टर को इलाज के लिए आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिल्हाल जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।