Search This Blog

रिटायर्ड दरोगा ने बेटी का बेरहमी से किया कत्ल, यमुना में फेंकी शव

 #JNP 
आगरा: रिटायर्ड दरोगा दरोगा रणवीर यादव ने 33 वर्षीय बेटी अंशु यादव की बेरहमी से हत्या कर दी इसके बाद पत्नी और बेटे के साथ मिलकर शव को इटावा में यमुना नदी में फेंक दी थी बेटी का कसूर सिर्फ इतना था कि वो फिरोजाबाद के एक रिश्तेदार अनुराग यादव से प्रेम करती थी। अनुराग दूर के रिश्ते में उसका भतीजा लगता था। रणवीर शादी के विरोध में था।इस मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। बेटी ने 24 अक्तूबर की रात सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने प्यार का सार्वजनिक रूप से इजहार कर दिया था। इसके अगले दिन सुबह रणवीर ने बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी।जब प्रेमी अनुराग ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया तो खुद को बचाने के लिए रणबीर ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। जिन कपड़ों में फोटो पुलिस को दिया मरते वक्त अंशु वही कपड़े पहने थी। पुलिस ने जब दबाव बनाया तो रणवीर ने इटावा में नदी किनारे शव बरामद करने गया। कई दिन की मशक्कत के बाद पुलिस को एक कंकाल और कुछ कपड़े मिले।कपड़ों से पुलिस को कंकाल अंशु का होने की पुष्टि हो गई।इसके बाद पुलिस ने हत्यारे पिता,उसके बेटे और रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है।शव ठिकाने लगाने में मदद करने के आरोप में मां और अन्य रिश्तेदार महिला को पुलिस तलाश कर रही है।