Search This Blog

बड़ा ऐलान: "बिना भेदभाव विकास, हर घर तक पहुंचेगा सरकार का संकल्प" ; CM योगी

#RAMPUR 
रामपुर । शाहबाद क्षेत्र में आयोजित जनसभा में प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने विकास योजनाओं और सुशासन को लेकर बड़ा संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के हर क्षेत्र और हर वर्ग के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समान रूप से पहुंचाया जा रहा है और विकास की मुख्यधारा से किसी को भी वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास और सुशासन का नया मॉडल बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है, ताकि हर नागरिक सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन जी सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से विकास की इस यात्रा में निरंतर सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सरकार पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य कर रही है तथा उत्तर प्रदेश को देश के सबसे अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद रहे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शाहबाद रोड स्थित चढ़्ढा मिल के निकट बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरा, जहां से वे सीधे जनसभा स्थल पहुंचे। जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।