बदलापुर/जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के अवसर पर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में नगर पंचायत अध्यक्ष बदलापुर श्रीमती सीमा सिंह व भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। भलुआही स्थित आवास पर पार्टी का ध्वज फहराकर स्थापना दिवस को मनाया गया। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. संजय दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश चंद्र शुक्ल, राजनाथ उपाध्याय, रामसहाय पाण्डेय, गंगा सिंह, डा. गौरव सिंह, डा. कोविद्र त्रिपाठी, राजेश दुबे, संदीप शुक्ल, राजेश साहू, साहब लाल चौधरी, राजेश तिवारी, दिलीप जायसवाल, पप्पू तिवारी, हैप्पी शुक्ल आदि लोग उपस्थित रहे।


.jpeg)
.jpeg)
