Search This Blog

आधार ऐप नया लॉन्च , घर बैठे मोबाइल नंबर और पता सुधारें

#दिल्ली 
नए आधार ऐप से डिजिटल सत्यापन की सुविधा शुरू
नई दिल्ली : आधार से जुड़े काम अब आसान और ज्यादा सुरक्षित हो गए नई आधार ऐप आधिकारिक तौर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी गई है। इस नई ऐप को लाने का ऐलान नवंबर 2025 में किया गया था। नई ऐप से डिजिटल पहचान मजबूत होगी और भौतिक आधार कार्ड पर निर्भरता कम होगी। अक्सर होटल चेक-इन, सिम कार्ड लेने, सत्यापन जैसे कामों में आधार की फोटो कॉपी देनी पड़ती है, जिससे डेटा के गलत इस्तेमाल का खतरा रहता है। इसमें बिना इंटरनेट भी पहचान का सत्यापन किया जा सकता है। ऐप के जरिए केवल जरूरी जानकारी जैसे नाम या उम्र ही साझा की जा सकती है। इस ऐप के जरिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर को डिजिटल तरीके से बदला जा सकता है। इसके लिए नाममात्र शुल्क देना होगा। वहीं, ऐप से ही अपडेट होगा पता अपडेट कराने के लिए भी लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं है। डिजिटल रूप से पता बदलने का अनुरोध किया जा सकता है। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।