Search This Blog

बच्चे ही देश का भविष्य: डा.जयसिंह

#azm  
Beer Bahadur Singh

आजमगढ़: शहर स्थित नरौली के लेखपाल संजय सिंह चौहान के आवास पर क्षत्रिय विकास संस्था के प्रदेश प्रभारी डा.जयसिंह राजपूत द्वारा पुस्तक वितरण एवं क्षत्रिय  स्वाभिमान जन जागरण के दौरान के अपने वक्तव्य में कहा गया कि,बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं,यह मिट्टी के कच्चे बर्तन के समान होते हैं इन्हें जिस तरह से ढाला जाएगा  उसी तरह बनते चले जाएंगे, अतः बच्चों को बच्चों को शिक्षा के प्रति सदैव प्रेरित करना एवं जागरूक करना माता-पिता एवं परिवार का परम कर्तव्य होता है,क्योंकि आगे चलकर यही बच्चे देश के उच्च पदों पर आसीन होकर देश की संस्कृति सभ्यता अपने गौरवशाली इतिहास एवं पूर्वजों की धरोहर को कायम रखने में इनकी यहां भूमिका निभाएंगे,इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम बच्चे महिलाएं युवा उपस्थित रहे।