Search This Blog

शेर के साथ रहोगे तो परिस्थितियों से लड़ना सिखाएगा : डा.जयसिंह राजपूत

#Azm 
Beer Bahadur Singh 
आजमगढ़: उकरौड़ा में क्षत्रिय विकास संस्था के जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह राजपूत के नेतृत्व में शंभू सिंह चौहान के विशेष सहयोग से पुस्तक वितरण एवं क्षत्रिय स्वाभिमान जन जागरण अभियान के तहत  क्षत्रिय विकास संस्था के प्रदेश प्रभारी डा.जयसिंह राजपूत द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए कहा गया कि,शेर के साथ रहोगे तो परिस्थितियों से लड़ना सिखाएगा,अगर गीदड़ के साथ रहोगे तो परिस्थितियों समझौता करना सिखाएगा,यह बात वास्तव में अक्षर से सत्य है, क्योंकि जो जिस संगति में रहता है उसकी मानसिकता उसी तरह की बन जाती है, आज पूर्वांचल के तमाम लोगों की हीन मानसिकता के वजह से विस्थापित राजपूतों का गौरवशाली इतिहास धूमिल किया जा रहा है,ऐसी स्थिति में उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से निवेदन किया कि,आप लोग अपने गौरवशाली इतिहास एवं प्रतिभाशाली पूर्वजों की आन बान शान को ध्यान में रखते हुए चिरनिद्रा से जागिए और भारतवर्ष की पावन धरती पर फिर से अपने पूर्वजों के इतिहास को दोहराने का कार्य करिए,इस अवसर पर रिटायर्ड रोडवेज अधिकारी हरिलाल सिंह,डा.श्रवण कुमार चौहान राष्ट्रीय संयोजक भारत गौ सेवक समाज,सिंगर सीमा सिंह चौहान,शिवम सिंह चौहान,शीला सिंह,संजू सिंह,चंदन सिंह,मदन सिंह चौहान एवं क्षेत्र के तमाम बुजुर्ग महिलाएं बच्चे उपस्थित रहे।