Beer Bahadur Singh/Saroj Singh
जौनपुर। भीषण ठंड और गलन को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल ने जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अनुमति से 8वीं तक के समस्त बोर्डों के विद्यालयों के खुलने का समय अग्रिम आदेश तक परिवर्तित करके सुबह 10 बजे और बंद होने का समय 3 बजे निर्धारित कर दिया है।समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाने को कहा गया है।