Search This Blog

जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट के नौवां सर्वधर्म "सामूहिक विवाह में 75 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे"

#JNP
Beer Bahadur Singh 
जौनपुर: मोहम्मद हसन पीजी काॅलेज के मैदान में सामाजिक संस्था जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से नौवां सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित हुए। सामूहिक विवाह में 75 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवन साथी।समारोह से पूर्व सभी दूल्हों की बारात कार,हाथी, घोड़ा और बैंडबाजे के साथ सद्भभावना पुल, ओलंदगंज स्थित शाही पुल से होते हुए विवाह स्थल पर पंहुची। आयोजन स्थल पर बरात पहुंचने पर सभी दुल्हों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया।पंडित रजनीकांत द्घिवेदी के मंत्रोच्चार के बीच वर-वधू ने एक दुसरे को वरमाला डाला। संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार सेठ ने समारोह में दहेज प्रथा को सामाजिक कुरीति बताते हुए कहा कि इसे समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। अभिनेता चन्दन सेठ सहित पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष दिनेश टंडन, गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ, राष्ट्रीय हिन्दू भगवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.अंजना सिंह त्यादि ने दाम्पत्य सूत्र में बंधे 75 जोड़े को आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना किया।