बीर बहादुर सिंह/संरोज सिंह
जौनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 दिसम्बर 2025 को जौनपुर का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वान्ह् 11ः20 बजे सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम भकुरा उत्तर का पुरवा स्थित खेल मैदान में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह वहा से 11ः25 बजे वह राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चन्द्र यादव के गांव समसपुर परियरियांॅ, पो0 गडैला जौनपुर स्थित आवास पर जायेंगे। मुख्यमंत्री यू0पी0 11ः25 बजे से 11ः45 बजे तक राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के आवास पर रहेंगे उसके उपरान्त वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।