Search This Blog

ट्रेन के चपेट में आने से वृद्धा की दर्दनाक मौत

65 year old woman carrying wood got hit by train crossing railway track,  died | ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत: लकड़ियां लेकर आ रही 65 साल की  वृद्धा#Beer Bahadur Singh जौनपुर/खेतासराय: शाहगंज से जौनपुर जा रही इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय धर्मा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू की। मृतका की पहचान खेतासराय के पोस्ट ऑफिस मोहल्ला निवासी धर्मा देवी पत्नी स्व. पतिराम यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार थीं और उनका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। वह बिना बताए घर से निकली थीं। मृतका के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा दिनेश यादव विवाहित है और बस पर रहकर परिवार पालता है जबकि छोटा बेटा राजेश यादव कस्बे में कार धुलाई केंद्र पर काम करता है। पैर से विकलांग है। परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। दोनों बेटियाँ विवाहित हैं। वृद्धा की अचानक मृत्यु से परिवार में मातम छा गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।