Search This Blog

जौनपुर में बस की चपेट में आने से बाइक सवार समेत 3 की मौत

Beer Bahadur Singh Satna News: तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत | Bike rider  dies after being hit by a speeding bus
शाहगंज/जौनपुर : शाहगंज कोतवाली क्षेत्र चिरैया मोड़ के समीप सड़क दुघर्टना में बस की चपेट में आने से बाइक सवार व साइकिल सवार सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 2 घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। वहीं तीसरे को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसकी भी मौत हो गई। एक साथ तीन मौतों से कोहराम मच गया। चिरैया मोड़ के समीप बस की चपेट में आने से ताखा पूरब गांव निवासी 16 वर्षीय आकाश पुत्र शेर बहादुर व निजामपुर गांव निवासी 19 वर्षीय प्रिंस पुत्र राम भजन एक ही बाइक से सवार होकर घर की तरफ जा रहें थे। ताखा पश्चिम गांव निवासी 60 वर्षीय सीताराम पुत्र राम अवध मजदूरी करके साइकिल से घर जा रहा था। लखनऊ से प्राइवेट बस तेज रफ्तार ने बाइक व साइकिल सवार को टक्कर मारकर भगा निकला। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं सीताराम की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं प्रिंस की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजनों ने नगर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान प्रिंस की भी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल बस को कब्जे में ले लिया गया है वहीं चालक फरार बताया जाता है।
#jnp